Hits: 62
उमेश कुमार विप्लवी, वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अलमुद्दीन चक गांव में शनिवार की रात्री अपराधीयो ने करीब 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला लालपड़ी देवी को चाकू गोदकर और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।
मृतिका स्व० राम जीवन साह की पत्नी बताई जाती है।विरोध मे ग्रामीणों द्वारा सड़क पर टायर जलाकर महुआ-इमादपुर मार्ग को घण्टों जाम कर दिया।
मृतक महिला घर मे अकेली रहतीं थी। उसका बेटा और बहू सभी दिल्ली में रहते हैं। मृतका का चाकू से गोदकर एक आंख भी फोड़े हुए है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका की हाथ-पैर साड़ी से बांधकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म भी किया गया है। सराय और भगवानपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।