Hits: 24
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखण्ड कांग्रेस पार्टी की एक बैठक पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष यशवंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 3 फरवरी को पार्टी द्वारा आयोजित पटना में जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही क्षेत्र के विकास की समीक्षा की गई। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक रामदेव राय ने कहा कि इस जन आकांक्षा रैली में बछवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेने जाएगें।
जिसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही विधायक ने कहा कि विकास योजना को गति देने के लिए लोगों से शिकायत प्राप्त कर जनता दरबार लगाएगें, उसमें सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। उक्त जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उक्त मौके पर युवा प्रदेश महा सचिव मनीष कुमार , प्रकाश साह, जयप्रकाश सिंह, शम्भू चौधरी, इंद्रदेव राय, पंचायत समिति सदस्य कपिल देव राय, दीपक चौधरी, मुखिया सुरेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर राय, कुन्दन कुमार, टुनटुन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।