Hits: 24
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) नरेंद्र मोदी की सरकार अडानी, अंबानी के गठजोड़ से चल रही है देश में विकास के झूठे दावे किए जा रहे हैं पर हकीकत हैं कि आज देश में किसान, नौजवान परेशान हैं, नरेंद्र मोदी ने कहे थे कि 2 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष रोजगार देगें, पर हुआ किया मात्र 4 सौ लोगों को रोजगार मिला किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हैं उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर शोखा स्थान में कॉ0 चंद्रशेखर सिंह के जयंती माह के अवसर पर जेएनयू के छात्र नेता डॉ0 कन्हैया कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने इंदिरा आवास आवंटन की व्यवस्था पर सबालिया निशान लगाते हुए कहा कि इंदिरा आवास में बीडीओ, मुखिया, वार्ड सदस्य का कमीशन बंधा है। कोई भी सरकारी योजना धरातल पर नहीं उतर रहा है केवल जुमलेवाजी हो रही है, देश में 40 प्रतिशत स्कूलों में शौचालय नही है जो हैं भी तो वे काम के नही हैं, सरकार के खिलाफ विपक्ष जन समस्या पर आवाज उठाती हैं तो उसे दबा दिया जाता है। डॉ0 कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि हम पर पुलिस द्वारा जो चार्जशीट किया गया है उसमें राजनीती गुणा भाग गणित बैठा कर किया गया है। जनता ने तय कर लिया है कि हमें जुमलेबाज की सरकार नही चाहिए, देश में सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो रहे हैं तो मोदी जी घवराकर कुर्शी के लिए हम पर देशद्रोह का आरोप मढ़ रहे हैं। बेगूसराय की धरती राष्टकवि पैदा किया है राष्टद्रोह नहीं।
मौके पर जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण महतों, रामाधार ईश्वर, अंचल मंत्री रामचन्द्र पासवान, राजेंद्र चौधरी, सरपंच कैलाश ताँती, पैक्स अध्यक्ष गौरी शंकर राय, पूर्व मुखिया शिवशंकर महतों, रंजन सिंह, अशोक राय, शम्भू देवा, मिंटू सिंह, कमल वत्स, रणधीर राय, बीरबल दास सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अशोक राय ने की संचालन पूर्व मुखिया अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।