Hits: 21
नलिनी भारद्वाज, वैशाली। बिदुपुर जद (यू.) पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया के पिता झिमिलाल चौरसिया का निधन दाउदनगर स्थित आवास पर बीते शुक्रवार के रात में हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी। स्वर्गीय चौरसिया का दाह संस्कार बिदुपुर प्रखंड के चेचर घाट पर गंगा नदी किनारे किया गया।
उनके अन्तिम संस्कार के अवसर पर चेचर घाट में जद (यू.) प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, प्रदेश महासचिव देवकुमार चौरसिया, जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार, राजद जिला प्रवक्ता रवि चौरसिया, पूर्व जिलापार्षद शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता,एवम संतोष कुमार निराला, जद (यू.) नेता वीरेन्द्र कुमार सिंह, गजेन्द्र भगत, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र चौरसिया, बालेश्वर राय, ललन झा, महेन्द्र प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद सिंह, दयानन्द भगत, उमेश साह (मुखिया कथौलिया), डॉ. सियाराम, ध्रुव नारायण चौधरी, ललित कुमार भारद्वाज, अमरेन्द्र साह, रामजन्म चौधरी, श्याम कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिरुद्ध सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमण सिंह, अस्तानन्द यादव आदि उपस्थित थे।
उन्हें मुखाग्नि बड़े पुत्र ध्रुव नारायण चौधरी ने नम आंखों से दिया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में गंगा नदी किनारे लोग उपस्थित थे।पूर्व विधायक सतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय झिमिलाल चौरसिया धार्मिक प्रवृत्ति के लोग थे।उन्हें भजन किर्तन आदि से काफी लगाव था। वे सादगी पूर्ण जीवन जिये। उनके निधन से सभी लोग काफी मर्माहत है।