Hits: 116
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड कार्यालय के कर्मी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के गाड़ी चालक कृतिनारायण पोद्दार का बुधवार को चार बजे सुबह में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गयी। विदित हो कि वे बहुत दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखण्ड कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर उनके मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्राथना की गई। उक्त मौके पर बी डी ओ अजय कुमार, सी ओ कुमार नलिनीकान्त सहित प्रखण्ड एवं अंचल के सभी कर्मी मौजूद थे।