Hits: 38
रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। जिले में आज सुबह 10:30 बजे से ही कचहरी के सामने ओवरब्रिज के पास समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम किया। वहीँ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए, सवर्णों के अधिकार को लेकर रहेंगे, काला कानून नही चलेगी नही चलेगी, समान कानून लागू करना होगा, और आर्थिक आधार पर आरक्षण देना होगा।
वहीँ 70 वर्षो से चल रही काला कानून के विरोध में पूरे देश के सवर्णों ने आज सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। जिसमे एम्बुलेंस को छोड़ कर सभी वाहनों को रोक दिया। जिससे लगभग चार घण्टो तक सड़क जाम रहा, जिसमें यात्रिओ को परेशानियो का सामना करना पड़ा। मौके पर सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने जाम हटाने की कोशिश की लेकिन जाम नही हटा, प्रशासन घंटो धूप में खड़े रहे। फिर समझा बुझा कर काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया।