Hits: 31
नलिनी भारद्वाज, बिदुपुर।बिदुपुर थाना के कमालपुर शिव मंदिर के निकट हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक मोटर सायकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रहे मोटर सायकिल सवार राघोपुर के जफराबाद निवासी पंकज कुमार पल्सर से गुजर रहा था। वाहन के अनियंत्रित होने के कारण वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी युवक को गम्भीरवस्था में इलाज के लिए बिदुपुर पी एच सी में भर्ती कराया।
जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही पुलिस घटना स्थल से पल्सर मोटर सायकिल बिना नम्बर की जप्त कर थाने ले आयी।