Hits: 38
अभिषेक राय, तेघड़ा। तेघङा प्रखण्ड अन्तर्गत गौड़ा पंचायत मे मुखिया द्वारा सात निश्चय योजना की राशि निर्गत नही करने से आक्रोशित वार्ड सदस्यो एवं आम जनता ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये।
इस भुख हड़ताल का समर्थन वार्ड सदस्य संघ तेघड़ा व किसान नेता दिनेश सिंह, भाजपा नेता कृष्ण नंदन सिंह, राजेश कुमार गुड्डू आदि ने दिया है। इस मौके पर किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा बीडीओ व मुखिया की मिलीभगत से पंचायतो का विकास बाधित है। कमीशन खोरी के लिए मुखिया के द्वारा विभिन्न पंचायतो मे मनमानी किया जा रहा है।
इसकी जानकारी बीडीओ को रहने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किया गया। भुख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे वार्ड सदस्य मनोहर कुमार ने बताया कि वार्ड 10 मे सात निश्चय योजना के तहत कन्हैया राय घर से प्रभु महतो घर तक, योगी मोची घर से देवकी राय घर तक सड़क निर्माण योजना को वार्ड सभा से पारित कर प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृती एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सचिव के द्वारा दे दी गई। लेकिन मुखिया द्वारा राशि निर्गत नही करने के कारण योजना का कार्य बाधित है।
इसकी सूचना बीडीओ को भी आवेदन देकर दी गई।मगर बीडीओ की मिलीभगत के आवेदन देने के एक सप्ताह बीतने पर भी कोई कार्रवाई या पहल नही किया गया। जिससे आक्रोशित वार्ड सदस्य व ग्रामीण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
भुख हड़ताल पर वैठे लोगो को वार्ड सदस्य सुलोचना देवी, बबीता देवी सरपंच, अखिलेश सिंह कारू, रीता देवी, शंभू महतो, गौड़ा 1 के पुर्व मुखिया मृत्युंजय गौतम, दिलदार, पुर्व पंसस गंगासागर सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ तेघङा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व संचालन समाजसेवी शंभू पोद्दार ने किया।