Hits: 25
नलिनी भारद्वाज, वैशाली। बिहार की अस्मिता से जुड़ा पर्व और धर्म ग्रंथों में द्वापरयुग एवं त्रेता युग मे भी मनाए जाने वाले छठ पर्व विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा व्रतियों को पूजन सामग्री बांटी गई। इसी अवसर पर राजद के तकनीकी प्रकोष्ठ, वैशाली द्वारा हाजीपुर प्रखंड के बराटी गांव के मुसहर टोला में छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ई० सौरभ यादव ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देकर इस पर्व को हर्षोल्लास और शान्ति पूर्वक मनाने का अनुरोध करते हुए पूजन सामग्री का वितरण किया। वही संचालनकर्ता विनय भूषण यादव एवं समाजवादी नेता सुकेश यादव द्वारा लोगों को शुभकामनाएं दी गई।
उक्त मौके पर अन्य सामाजिक कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष अजय यादव , पंकज यादव, रोहित यादव, रितेश सिंह, विक्की, सौरभ, वीरेन्द्र, राहुल, जितेंद्र द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया।