Hits: 83
मृतुन्जय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) राष्ट्रीय पोषण माह को ले कर भगवानपुर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राधिका रमन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्त्ता ने भाग लिया। इस रैली को बी डी ओ अजय कुमार एवं सी ओ कुमार नलिनी कान्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली में महिला पर्यवेक्षिका मीरा कुमारी, केयर इण्डिया के ऋतू राज, कनीय लिपिक प्रभात कुमार ने भी भाग लिया।
रैली उपरांत सी डी पी ओ कार्यालय में बैठक आयोजित कर सी डी पी ओ राधिका रमन ने सभी सेविका और आशा कार्यकर्त्ता को राष्ट्रीय पोषण अभियान के विभिन्न आयाम स्तनपान, ऊपरी आहार, टीकाकरण, स्वच्छता, शौचालय का प्रयोग आदि की जानकारी दी। साथ ही सभी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को 20 सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण मेले की प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक निर्देश दिया।