Hits: 0
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) एमडीएम रसोइया कर्मी को सरकारी कर्मियों का दर्जा देने, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रूपए वेतन देने एवं अन्य मांगों को लेकर प्रखण्ड के रसोइया कर्मियों ने 25 दिनों से लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। उक्त रसोइया कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन बी आर सी के सामने किया।
इसके पूर्व रसोइया कर्मियों ने प्रखण्ड परिसर में पुतला को लेकर जुलुस के साथ राज्य सरकार एवं शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बी आर सी पहुचीं एवं धरने पर बैठ गई जहाँ रसोइया कर्मियों को संबोधित करते हुए सीपीआई अंचल मंत्री रामचन्द्र पासवान ने कहा कि इन रसोइया कर्मियों के साथ सरकार द्वारा नाइंसाफ़ी की जा रही है, इसलिए सरकार मानवता के नाते रसोइया कर्मी को उचित वेतन दें और अधिकार दें। वहीं उप अंचल मंत्री अशोक राय ने कहा कि रसोइया कर्मी लगातार मेहनत कर विद्यालयों में मध्यान भोजन तैयार कर बच्चे को खिलाती है पर उसका वाजिव हक नही मिल पाता है इस लिए सरकार रसोइयों का वेतन मान 18 हजार करे।
इस अवसर पर रसोइया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव अर्जुन पासवान, आशा देवी, विश्वनाथ साह, मधुसूदन पासवान, राजद के जिला महासचिव रंधीर वर्मा, तारा देवी, सीमा देवी, अनिल राम, बीरबल दास, उचित ताँती सहित सैकड़ों रसोइया कर्मी उपस्थित थे।