Hits: 33
नलिनी भारद्वाज, बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड प्रमुख रीना पासवान एवम उप प्रमुख दिलीप राय के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यो द्वारा सोमवार को अविष्वास प्रस्ताव पेश किया गया।प्रखंड के कुल 33 पंचायत समिति सदस्यो में से 19 समिति सदस्यो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किये गये।प्रमुख एवम उप प्रमुख के विरुद्ध पेश किये गये अविश्वास प्रस्ताव में कई तरह के आरोप भी लगाये गये। प्रमुख के विरुद्ध जुड़ावनपुर पंचायत समिति सदस्य सीता देवी एवम उप प्रमुख के विरुद्ध दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह द्वारा कुल 19 सदस्यो के हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव पेश किये गये।
इस अवसर पर प्रखंड परिसर में काफी गहमागहमी देखा गया। प्रमुख, उप प्रमुख एवम बी डी ओ की अनुपस्थिति में सदस्यो ने प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक को प्रस्ताव की कॉपी देकर अविश्वास व्यक्त किया। प्रमुख के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव में सदस्यो द्वारा आरोप लगाया गया है की प्रमुख प्रखंड में गुटबन्दी की राजनीति करते है। पंचायत समिति सदस्यो के क्षेत्र में विकास कार्यो के प्रति उदासीन थे। समय पर पंचायत समिति की बैठक नही बुलाने, बैठक की कार्यवाही के बाद सभा बही में मनमाने तरीके से प्रस्ताव जोड़ने, योजनाओ के परिपत्र उपलब्ध नही कराने, वही प्रखंड में लूट खसोट करने का आरोप लगाया।
वही प्रमुख के नकारात्मक रवैये के कारण सदस्य गण अपमानित महसूस कर रहे है। मनमानी करने, धांधली करने, भ्र्ष्टाचार में शामिल रहने, प्रमुख पति द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, संचिका से छेरछार करने, कर्मी के साथ मारपीट करने, पद की गरिमा के कार्य नही करने का आरोप भी लगाया है। वही प्रमुख रीना पासवान ने इन सभी आरोपो को बेबुनियाद एवम निराधार बतायी।
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पंचायत समिति सदस्यो में सीता देवी, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह शीतलपुर कमालपुर पंचायत, गुंजेश कुमार सिंह, दिलावरपुर गोवर्धन, संजय राम रजासन, माया देवी चकसिकन्दर कल्याणपुर, रूबी सिंह सहदुललहपुर धबौली, सीमा देवी बिदुपुर, सुशीला देवी चेचर, कैलाशी देवी आमेर, सुनीता देवी नावानगर, निरंजन कुमार, निशांत मजलिशपुर, अमित कुमार खानपुर पकड़ी, राजेश कुमार सिंह शीतलपुर कमालपुर, दिनेश दास सहदुललहपुर धबौली, बिपिन कुमार अनल मथुरा, दौलत देवी नावानगर, मिन्ता देवी दाउदनगर, मंजू देवी मझौली है।
वही इस अवसर पर प्रमुख विरोधी खेमा के सनोज कुमार सिंह, चंचल कुमार सिंह, अरविंद चौधरी, विजय यादव, रणवीर कुमार आदि काफी सक्रिय देखे गये। अब अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक कब बुलाई जाती है,इसका इंतजार है। वही समिति सदस्यो की खरीद फरोख्त भी किये जाने की चर्चा जोर शोर से क्षेत्र में है। ऊंट किस करवट बैठता है, यह देखना है।