Hits: 5271
आज देसरी प्रखंड के कुरवा में महनार विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्व.डॉ मिथलेश प्रसाद सिंह का 29 वॉ पुण्य तिथि मनाया गया। इस अवसर पर स्व. मिथलेश प्रसाद सिंह की पत्नी प्रो निर्मला सिंह और पुत्र मयंक ने नम आँखो से श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो अशोक सिंह ने किया और उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच मिथलेश बाबू नहीं है लेकिन आज भी महनार के लोगो के दिलो में वो जिन्दा है। उन्होंने महनार के विकास के लिए हमेंशा संघर्ष किया खास कर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अहम योगदान दिया। वो स्वयं पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज में प्रोफेसर थे और उनके द्वारा देसरी प्रखंड के खोरमपुर में आवासीय विद्यालय का स्थापना किया गया था।
पटना में भी उन्होंने संजय गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण करवाया था । मिथलेश बाबू 1985 में महनार विधान सभा से चुनाव भी लड़े थे लेकिन 1200 मत से वो चुनाव हार गए थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डर कर खड़यन्त्रकरियो ने 05 फ़रवरी 1988 को अहले सुबह उनके पटना कृष्णापुरी स्थित आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी थी।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ राजकुमार सिंह ने दो मिनट का मौन रख कर स्व.मिथलेश बाबू को श्रद्धांजलि दिया और उन्होंने कहा कि
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा
कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे
जब अपनी ही ज़मीं होगी और अपना आसमाँ होगा
कार्यक्रम में प्रो निर्मला सिंह,प्रो अशोक सिंह,डॉ राजकुमार सिंह,मयंक शेखर,अर्जुन सिंह,संजय सिंह,मीना देवी, राजेश सिंह,संतोष सिंह,कृष्णा सिंह,दादु सिंह,शम्भू सिंह उर्फ़ हाथी सिंह,मुकेस सिंह समेत सैंकड़ो लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।