Hits: 17
नलिनी भारद्वाज, बिदुपुर। बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभीन्न जगहों पर छापामारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों वारन्टी काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया की गिरफ्तार वारंटियों में गोखुला गांव के महेंद्र सिंह के पुत्र हरेराम सिंह एवम रामानन्द सिंह के पुत्र पोखन सिंह तथा बिदुपुर पुरानी बाजार के स्वर्गीय विंदा साह के पुत्र कामख्या प्रसाद साह है। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।