Hits: 19
वे अपने जीवन में जितने बाहर से हैं उतना ही अंदर से भी भावुक, संवेदनशील, रिश्तों को मर्यादा को निभाने वाले इंसान हैं। वे छल कपट से कोसों दूर इंसानियत के पक्षधर हैं। वे जिनको जो वचन दे देते हैं, उसे बखूबी निभाते भी हैं। हमारी यह फ़िल्म एक अलग सिनेमा है जो भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है।
दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं, उनकी भी प्रेम राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीतकार मनोज मतलबी व संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, छोटेबाबा बसही हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही वाराणसी के रमणीय स्थलों पर शुरू की जायेगी।