Hits: 61
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव स्थित पुष्पलता घोष चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता वर्ष 2018-19 आयोजित किया गया। पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता में नवम् एवं दशम् वर्ग में अध्ययनरत कुल 68 छात्र/छात्राओं ने पंजीयन कराया था, जिसमें 64 प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में सफल दस-दस प्रतियोगियो का चयन किया गया।
उक्त चयनोउपरांत एक सप्ताह में सफल प्रतियोगियों का 25 अंक का मौखिक साक्षात्कार लिया गया। जिसमें सफल दो छात्र एवं दो छात्रा का वार्षिक ट्यूशन फीस ट्रस्ट की ओर से प्रदान करने की घोषणा की गई तथा वार्षिक खेलकूद एवम मेधा प्रतियोगिता के समय प्रशस्ति पत्र एवम मेडल भी प्रदान किए।
उक्त मौके पर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विमल घोष, नवनीत घोष, मनीष घोष, शिक्षक मनोज कुमार, अमित ठाकुर, संजय शर्मा, सुशील कुमार, नरेश महतों, रंजन कुमार, गंगा विष्णु साह, प्रमोद ठाकुर, उमेश प्रभाकर, सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।