Hits: 0
सहदेई बुजुर्ग – सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड क्षेत्र के चकफैज पंचायत के रामपुर कुम्हरकोल वार्ड संख्या तीन में रविवार को हुये अगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों को घटना के 24 घंटे बाद भी कोई भी सरकारी सहायता नही मिली है।वही पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह भी पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड के चकफैज पंचायत के वार्ड संख्या तीन रामपुर कुम्हरकोल गांव में रविवार की दोपहर में सुनीता देवी,रणधीर पासवान,बलराम पासवान,मंटू पासवान,संटू पासवान, संतोष कुमार,मन्तोष कुमार,पूजन कुमार,शिवपूजन कुमार,फुदेना पासवान, एवं गरभु पासवान का घर जलकर राख हो गया था।जिसमे लाखों की सम्पति भी जल कर राख हो गई थी।लेकिन इन अग्नि पीड़ित परिवारों को घटना के 24 घंटा बीतने के बाद भी कोई भी सरकारी मदद नही पहुंची है।केवल एक कर्मचारी यहां आकर सब कुछ देख कर गया है।
वही सोमबार को स्थानीय जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे।उन्होंने लोगों से बात कर घटना की जानकारी जी एवं सभी प्रभावितों को सांत्वना देते हुय उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।जिला पार्षद ने अंचलाधिकारी से बात कर तुरंत सभी प्रभावित परिवारों को सरकारी मदद देने की बात कही।जिला पार्षद ने घटना के एक दिन बाद भी प्रभावित परिवारों को मदद नहीं मिलने पर झोभ जताया।इस मौके पर जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह के साथ अरविंद सिंह,जॉनी सिंह,भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर सिंह, राकेश सिंह,नवीन कुमार सिंह आदि सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।