Hits: 29
रिपोर्ट: शिशिर समीर, जन्दाहा। वैशाली के जन्दाहा से अपने माता पिता का इकलौता सन्तान तीन बर्षीय अतुल कुमार संदिग्ध परिस्थिति में गायब। बच्चा के गायब होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि कल शाम चार बजे बच्चा घर के दरवाजे पर खेल रहा था कि अचानक गायब हो गया।
आस पास काफी खोज बिन हुआ पर बच्चा का कोई पता नही चला। परिवार वालों को हो रहा बच्चे की अपहरण किये जाने की आशंका। गांव के ही एक युवक पर अपहण कर लिये जाने का आरोप परिजन लगा रहा है। आरोपी पहले से ही संदिग्ध चरित्र का बताया जा रहा है और कल शाम को अनजान सहयोगियों के साथ उसे देखा भी गया था। और उसी समय से है बच्चा गायब बताया जा रहा है। बच्चा के गयाब होने का मामला जन्दाहा थाना ने दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
परिजन ने जिस युवक पर आरोप लगया है वह गांव से गयाब है मगर पुलिस आरोपी यूबक क़े घर जा कर पूछ ताछ किया तो परिवार बालो ने उस युवक से कोई सम्बन्ध नहीं होने की बात कहा ,परजिन को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है,बच्चा का पिता रंजन सिंह मुबई किसी कम्पनी मे काम करता है, जन्दाहा थाना क्षेत्र के कालापहाड़ गांव की है मामला