Hits: 176
रिपोर्ट: शिशिर समीर, जन्दाहा। जन्दाहा प्रखंड में रालोसपा समर्थकों ने बिहार के शिक्षा में सुधार के लिए बनाया “शिक्षा सुधार, मानव कतार। मानव कतार प्रखंड के तेईस पंचायत में स्कूल के समीप बनाया गया।
मानव कतार बनाकर दिया बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का संदेश। जन्दाहा बालक मध्य विद्यालय पर रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, विजय सिंह कुशवाहा और कन्हैया कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया तो शिव दुलार सिंह उच्च विद्यालय चकफतेह में दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लालदेव राम के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग मानव कतार में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर लालदेव राम के द्वारा समर्थकों के लिए चाय-नाश्ता की भी व्यवस्था की गई थी।