Hits: 22
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)। राष्ट्रीय नाई महासभा का दूसरा सम्मेलन डा. राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसमें संघ के कमिटी एवं सैलून समिति का चुनाव किया गया।
प्रखण्ड कमिटी में प्रखण्ड अध्य्क्ष के रूप में राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, रामायण ठाकुर, प्रखण्ड सचिव के रूप में विश्वनाथ ठाकुर, उप सचिव राजा राम ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर सहित 23 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि हमारे स्वजाति भाइयों को शैक्षणिक, समाजिक, पिछड़ापन पर विचार करना होगा।
जब तक हम लोग शक्षित होकर और संगठित होकर संघर्ष नही करेगें तब तक हक नही मिल पायेगा, इसके लिये जागना होगा। प्रखण्ड अध्य्क्ष राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस सँगठन को पंचायत स्तर पर उतारने की आवश्यकता है। मौके पर अरबिंद ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, प्रभु प्रताप ठाकुर, मथुरा ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, आदि उपस्थित थे।