Hits: 154
अभिषेक राय, तेघङा। जिलास्तरीय तरंग प्रतियोगिता मे मध्य विद्यालय रामपुर प्रखंड तेघड़ा की वर्ग सप्तम की छात्रा रानी कुमारी ने दो सौ मीटर की दौङ मे प्रथम स्थान लाकर मध्य विद्यालय रामपुर एवं अपने गाँव को जिले के मानचित्र पर नयी उचाई देने का काम किया है। अंडर 14 वर्ग मे पुरे तेघङा प्रखंड से चुने जाने वाली वह इकलौती छात्रा है। अब वह जिले का नेतृत्व करने 24 सितंबर को पटना रवाना होगी। पटना जाने से पुर्व उसे चार दिनो तक विभाग के द्वारा बेगूसराय मे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस उपलब्धि से पुरा विधालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रानी की सफलता पर गुरुवार को रामपुर विधालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश ने पुरस्कृत किया तथा उसे राज्य स्तर पर प्रथम स्थान लाने की शुभकामना दिया। मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, पंसस राम उदगार पासवान, राजेश ताती, बंदना देवी, शिक्षक सुमन कुमार, रजनीश कुमार, श्वेता कुमारी, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।