Hits: 14
नलिनी भारद्वाज, बिदुपुर। प्रखंड के मझौली गाँव स्थित पंचायत भवन प्रांगण में कृषि चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को ड्रिप सिंचाई का प्रत्यक्षण कर बताया गया वही कम लागत में अच्छी उपज करने के गुर सिखाए गए की कैसे किसान कम लागत में अच्छी उपज कर सकता है।
मौके पर मौजूद कृषि समन्यवयक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आय को दुगनी कर किसानों की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कटिबद्ध है। किसान ही देश के भविष्य है किसानों को नई तकनीक से खेती कर आय में वृद्धि कम लागत में अधिक हो सकती है। उन्होंने इस अवसर पर कहा की किसान को परम्परागत तरीके से खेती न कर नये तकनीक से खेती करनी चाहिए ताकि कम लागत में अधिक उपज हो ।
उन्होंने इस अवसर पर किसानों से रासायनिक खाद का कम प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने किसानों से खेतो में जैविक खाद का प्रयोग करने और जैविक विधि से खेती करने का आह्वाहन किया। उन्होंने इस अवसर पर कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती प्रोत्साहन,नई तकनीक से खेती करने, प्रधानमंत्री सिचाई योजना का लाभ उठाने, खरीफ फसल खासकर धान की खेती श्री विधि से करने और इससे होने वाले फायदे के सम्बन्ध में भी बताया।
वही जीरो टिलेज विधि से खेती करने से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से खेतो की मिट्टी की जांच समय समय पर कराने को कहा। किसानों को समेकित कीट प्रबन्धन एवम समेकित कृषि प्रबन्धन के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दो किसानों के खेत मे ड्रिप सिंचाई कर प्रत्यक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। वही दूसरी ओर अमेर पंचायत में भी कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को जानकारी दी गयी। वही इस अवसर पर किसानों ने नील गाय के बढ़ते प्रकोप से निजात दिलाने की मांग की। इस सम्बन्ध में सरकार के पास लिखंने का आश्वाशन दिये।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में प्रखंड आत्मा अध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह,कृषि समन्वयक अमित रंजन ,शशि भूषण कुमार,प्रेम कुमार,सहित किसान सलाहकारों में प्रेम प्रकाश सिंह, रवि रंजन कुमार ,रानी कुमारी, सुनील कुमार,प्रमोद कुमार,आदि है।