Hits: 0
रिपोर्ट: अभिषेक कुमार, जन्दाहा। महनार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने आज महनार अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहां से निकलने के बाद आरपीएस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, स्वर्गीय रघुवंश बाबू के बेटे सत्यप्रकाश उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।इसे निरंतरता बनाए रखने के लिए आप लोग एकजुट होकर फिर से उमेश सिंह कुशवाहा को विजयश्री बनाएं और नीतीश जी के हाथों को मजबूत करें।
वही बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विकास की गति को बनाए रखने के लिए आप सभी लोग 3 नवंबर को अपने अपने बूथ पर जाकर तीर छाप निशान के सामने वाला बटन दबाएं और अपना बहुमूल्य वोट उमेश सिंह कुशवाहा को देकर भारी मतों से विजई बनाएं। जिससे नीतीश जी का हाथ मजबूत हो और बिहार का विकास और तेजी से हो। वही सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय रघुवंश बाबू के पुत्र सत्य प्रकाश ने कहा कि आप लोग चाहते हैं कि रघुवंश बाबू का सपना साकार हो तो आप लोग एकजुट होकर अपना कीमती वोट तीर छाप पर दें।
क्योंकि जो काम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली सरकार ने की है वह काफी सराहनीय है। वही विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महनार के विकास के लिए हमने पिछले 5 वर्ष में कोई कसर नहीं छोड़ी है। क्षेत्र के विकास के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विकास पुरुष आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी का साथ एवं आशीर्वाद प्राप्त है। महनार विधानसभा क्षेत्र के सेवा और विकास की धारा निरंतर बनी रहे इसके लिए मैं फिर से आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। आप लोग अपना आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दें। जो बची हुई काम है उसे पूरा करुंगा। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष राॅविन सिन्हा, पंछीलाल राय, अरविंद राय,ओम प्रकाश राय, विकास कुमार, दिलीप कुमार सिंह, ईश्वर सिंह, मनोज मेहता, भूपेंद्र सिंह,रंजन दास, भाजपा के डॉ ज्योति, मनोज झा,मनोज सिंह,इंद्रजीत राय, अंशु जायसवाल, मनोज पटेल श्याम राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।