Hits: 19
ब्यूरो सुल्तानपुर
सुलतानपुर – जिलाधिकारी विवेक द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन से प्राप्त परिचय पत्र जनपद के लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को ससम्मान भेंट किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया, कि शासन से जिले के 32 लोकतंत्र सेनानियो/आश्रितों के परिचय पत्र प्राप्त हुये है, जिनमें आज उपस्थित सुरेन्द्र प्रताप सिंह सुत राम अधार सिंह, लाल बहादुर त्रिपाठी, महेश नारायण सिंह, आनन्द कृष्ण जायसवाल, पुत्ती लाल, विरेन्द्र प्रताप सिंह, जयकरन, दयाराम वर्मा, गोविन्द, राम धीरज, राम लखन शर्मा, भइयाराम मौर्या, राजाराम, वीरेन्द्र बहादुर, अनन्त प्रकाश पाण्डेय, सरदार नरेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद, राम सिंह, कल्लूमल तथा श्रीमती शीला देवी पत्नी स्व0 श्री राम नरायन बरनवाल लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को परिचय पत्र जिलाधिकारी ने ससम्मान भेंट किया तथा जो लोकतंत्र सेनानी/आश्रित आदि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुये उनके परिचय पत्र सम्बन्धित को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमरनाथ राय, मुख्य राजस्व अधिकारी महेन्द्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी प्रणय सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रिया सिंह, अपर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।