Hits: 30
तहसील संवाददाता जयसिंहपुर
सुलतानपुर /जयसिंहपुर – प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने आज तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा, कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता से किया जाय।
प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र को लेकर गम्भीरता पूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश हैं, फलस्वरूप सम्बन्धित अधिकारी समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरते।
उन्होंने कहा, कि जो मामले गम्भीर हैं, उसमें मौके पुलिस व राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जाकर दोनों पक्षों को सुनकर प्रकरण निस्तारित कराये और दोनों पक्षों को पूर्ण संतुष्ट करें। जिन विभागों की शिकायतें निस्तारण हेतु लम्बित हैं, उसका निस्तारण यथाशीघ्र कराकर रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दें।
जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 223 शिकायतें प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 14 का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष 209 शिकायती प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजा गया।
इसी प्रकार अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी ने करते हुए जन शिकायतें सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवराज, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, डी0एफ0ओ0 एस0एस0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 एस0के0 द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम आसरे, सहायक निबंधक ए0पी0सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य, राममूर्ति यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार जयसिंहपुर रानी गरिमा जायसवाल, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित तहसील जयसिंहपुर के अन्तर्गत समस्त थानों के थानाध्यक्ष व बाल विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।