Hits: 0
बिदुपुर। बिदुपुर प्रखण्ड के बिदुपुर पंचायत स्थित बिदुपुर राम जानकी ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में गायत्री माता एवं शनि देव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान की शुरआत बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई।अयोध्या धाम के जानकी घाट स्थित सीताराम निवास के महंत आचार्य भूषण महाराज,आचार्य सतीश तिवारी,आचार्य सुदामा शास्त्री,सहित आचार्य सुरेश शास्त्री एवम प्रयाग के कृष्णा शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कर कलश शोभा यात्रा लगभग 10 किलो मीटर क्षेत्र में घुमा।कलश शोभा यात्रा में घोड़ा,सहित कई बैंड पार्टी भी आकर्षण का केंद्र था।
कलश शोभा यात्रा के कारण हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें लगे रहे।कलश शोभा यात्रा ठाकुरवाड़ी परिसर से होकर रामदौली सिमा से गुजरते हुए बिदुपुर बाजार होते हुए गंगा मार्ग से बिदुपुर डीह,कष्ट हरिया घाट,गणिनाथ घाट गयी।जहाँ आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन कराये गए,उंसके बाद भक्त गण गंगा जल कलश में भरकर यज्ञ स्थल की ओर पंक्ति में होकर जयकार मनाते,नाचते गाते रवाना हो गए।यज्ञ के यजमान विजय झा एवम विनोद राय सहित हजारों की संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति गण काफी सक्रिय देखे गए।पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजयमान हो गया।
सायंकाल में ठाकुरवाड़ी परिसर में आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गणेश पूजन,पंचांग पूजन,खोड़सी पूजन सहित अन्य पूजन कराये गए और माता गायत्री एवम शनि देव का जलाधिवास भी कराये।वही रात में सत्यनारायण भगवान का पूजन भी किया जाएगा।वही यज्ञ स्थल पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।वही 25 फरवरी से 27 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न पूजन कराये जाने के साथ साथ 26 फरवरी को सांय काल से 24 घण्टे का अष्टयाम यज्ञ भी होंगे।