Hits: 699
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र अन्तर्गर गारा निवासी श्रवण पासवान का करीब 8 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार का कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शादी समारोह में पिस्तौल से अनावश्यक गोली चलाने से एक गोली उक्त लड़का के सर में जा लगी, जिसे आनन फानन में बेगूसराय किसी निजी क्लीनिक ईलाज के लिए ले गया, लेकिन उसका गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया जहाँ उसकी मौत हो गयी।
विदित हो कि रविवार के रात्रि में मृतक के पड़ोसी अमरेश पासवान के लड़की की शादी था और मासूम मनोज कुमार भी उक्त शादी समारोह में डी0 जे0 के साथ महिलाओं के झुण्ड में साथ जा रहा था। उसी समय असामाजिक तत्वों द्वारा गोली चलाई जा रही थी। जिससे करीब 8 वर्षीय मनोज कुमार के सर में गोली लग गई।
उक्त घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं ए0 एस0 आई0 अजय मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच पूरी घटना की जानकारी ली एवं उक्त घटना में संलिप्त अपराधियों की खोज बिन शुरू कर दी। इधर मृतक के मां सीमा देवी एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उक्त मृतक दो भाइयों में छोटा था एवं एक बहन भी अभी बच्ची ही है। इस घटना से पूरा गाँव मर्माहित है और गांव में ख़ुशी की जगह मातम छा गई। समाचार प्रेषण तक प्राथिमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।