Hits: 14
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का अभी देश मे कोई विकल्प नहीं है अतः लोगों ने पुनः आगामी चुनाव में मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। विरोधियों के लाख कुत्सित प्रयास के बावजूद देश मे पुनः मोदी की ही सरकार बनेगी।
ये बातें भारतीय जनता टी वी एवं सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने शनिवार को भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के संजात गांव स्थित गांधी विद्या प्रचारक पुस्तकालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में देश ने चार दशक जैसी रफ्तार में विकास का सफर तय किया है।
आज हिंदुस्तान की पहचान पूरी दुनिया मे एक सशक्त देश के रूप में स्थापित हो चुकी है जिसका श्रय प्रधानमंत्री को ही जाता है। कहा कि चाहे उम्मीदवार कोई हो हमसबों को एकजुट होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू कर देने की आवश्यकता है।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया।
इस बैठक में उपस्थित बछवाड़ा विधान सभा के प्रभारी पवन कुमार पवनदेव ने आगामी चुनाव में युवाओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए संगठन को सशक्त बनाने की बात पर बल दिया। पवनदेव ने कहा कि बछवाड़ा के युवा आगामी चुनाव में अपनी सशक्त उपस्थिति का संकल्प ले चुके हैं।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता विश्वनाथ राय, राम चरित्र चौरसिया,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार चौरसिया, स्वच्छता प्रभारी गौतम कुमार, कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार, आमोद कुमार झा सहित दर्ज़नों की संख्या में युवा थे। इस अवसर पर भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को फूल माला के साथ सम्मानित भी किया गया।