Hits: 7
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय चौक पर रविवार को कांग्रेस युवा प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के विवादित ब्यान पर उक्त मंत्री एवं केंद्र सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला दहन किया गया।
मुखाग्नि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रदेव राय ने दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष कुमार, ललन दास भारती, राजेश कुमार, शम्भूनाथ चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, राम प्रकाश साह, कारन राम, बबलू पंडित सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।