Hits: 18
अभिषेक राय, तेघड़ा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की और से कांग्रेस भवन तेघड़ा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कुंवर ने किया। कांग्रेस भवन मे सैकङो कार्यकर्ता ने मिलकर केक काट कर खुशी का इजहार किया और साथ ही पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया और कुछ कार्यकर्ता को कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, सरोज पासवान, रामचरित्र सिंह, रामबाबू साह, रौशन कुमार, अर्चना कुमारी, रंधीर मिश्रा, विभेष सिंह सहित सैकङो कार्यकर्ता उपस्थित थे।