Hits: 41
नलिनी भारद्वाज, बिदुपुर। बिदुपुर थाना के पकौली निवासी इंद्रजीत पासवान की बस से कुचल कर देसरी थाना के भीखनपूरा गांव के निकट हाजीपुर महनार पथ पर मृत्यु की खबर मिलते ही उसके परिजन एवम समर्थक पकौली गांव के निकट हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वही विवेक ट्रेवल्स की रोड से जा रही बस को रोक कर उसके चालक के साथ मारपीट करने लगे। संयोग से बिदुपुर थाना की पुलिस रहीमापुर गांव से केश का निरीक्षण कर लौट रही थी, बिदुपुर पुलिस की अथक प्रयास और सूझ बुझ से चालक का जान बचा। बिदुपुर पुलिस चालक को थाने पर लाई। वही बस को ग्रामीणों ने घेर लिया। हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया जिसके कारण वाहनों का आवागमन बन्द हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकौली निवासी इंद्रजीत पासवान प्लम्बर मिस्त्री का कार्य करता था। वह मोटर सायकिल से पुत्री के ससुराल भेंट करने जा रहा था की देसरी थाना के भीखनपूरा गांव के निकट महनार की ओर से हाजीपुर जा रही विवेक ट्रैवेल्स की बस संख्या BR31A7107 के पिछले चक्का के निकट कुचल गया जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मृतक के परिजन एवम उनके समर्थक मुख्य मार्ग हाजीपुर महनार पथ को जाम कर दिया, वही गुजर रही विवेक ट्रेवल्स कम्पनी के बस को घेर कर चालक महनार लाहौरी चक निवासी अर्जुन सिंह पिता स्वर्गीय महादेव सिंह को बस से उतार कर सभी मारपीट करने लगे। संयोगवश बिदुपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और सदर इंस्पेक्टर श्री कृष्ण सशस्त्र बलो के साथ रहीमापुर से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवम सशस्त्र बलो के जवानों ने साहस का परिचय दिखाते हुए बीच भिड़ से चालक को खींच कर किसी तरह पुलिस वाहन में बिठाकर थाना ले आये।यदि मौके पर पुलिस नही पहुंचती तो आज फिर चालक भीर के भेंट चढ़ जाता। भीड़ में आक्रोशित लोग चालक को मारते मारते जान ले लेता। भीड़ द्वारा पकौली गांव में दो जगहों पर जाम कर दिया गया है। जिसके कारण आम नागरिको को आने जाने में काफी परेशानी हुई।
लोगों द्वारा समाचार लिखे जाने तक मुख्य मार्ग को जाम जारी ही रखा गया था। आक्रोशित लोगों द्वारा चालक को सुपुर्द करने और मुआबजे की मांग की जा रही है। खबर लिखे जाने तक सदर थाना इंस्पेक्टर श्री कृष्ण कुमार एवं थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में ASI जय कुमार, ASI प्रदीप कुमार दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के सम्बन्धी से बातचीत कर स्थिति को काबू करने में लगे हैं। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मुखिया रुनझुन सिंह, सरपंच विनोद कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि अंजन कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार के साथ अन्य लोगों ने घटना पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रित को उचित मुआबजा देने की मांग की।