Hits: 29
दीपक गुप्ता ब्यूरो
सुल्तानपुर – 150 वीं गांधी स्मृति जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश पद यात्रा के अन्तर्गत इसौली विधान सभा के मण्डल बल्दीराय के पूरे दीनबन्धु शुक्ल गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गयी।
और उसके निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक श्रीवास्तव जी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय जी, जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि जी, विधान सभा संयोजक घनश्याम मिश्र जी, प्रभारी लक्ष्मी कान्त तिवारी जी, मण्डल अध्यक्ष राम कृपाल यादव जी, महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, प्रदीप पांडेय, पदयात्रा संयोजक राजधर शुक्ल जी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, घनश्याम तिवारी, इन्द्रजीत यादव, जग प्रसाद वर्मा, गुरु दीन यादव, वीरेन्द्र तिवारी,प्रवीण सरोज, यज्ञ प्रसाद यादव, दीनानाथ शुक्ल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।