Hits: 5
मृत्युंजय कुमार,भगवानपुर (बेगूसराय) भारत के राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रिय स्तर के संघ विचारक व बेगूसराय के मिट्टी के लाल प्रो0 राकेश सिन्हा को राज्य सभा सांसद के रूप में मनोनयन से प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
शनिवार को शाम में प्रखंड दुर्गा मंदिर परिसर में भगवानपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश राय की अध्यक्षता में एक बैठक कर कहा की प्रो0 राकेश सिन्हा को राज्य सभा सांसद बनाये जाने से बेगूसराय के कार्यकर्ताओं में एक अनोखा जोश और उमंग भर गया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चतुर्दिक विकास कर रहा है।
वहीं पार्टी के सक्रीय कार्यकर्त्ता अमलेश कुमार चुन्नू ने भी संगठन के मजबूती पर बल दिया। उक्त बैठक में मंडल महामंत्री प्रवीण शेखर, संजय चौधरी, राजेश पासवान, सुजीत कुमार महंथ, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।