Hits: 31
रिपोर्ट: शिशिर समीर, जन्दाहा। राजद के जिला अध्यक्ष पंछीलाल राय द्वारा जंदाहा प्रखंड के हरप्रसाद पंचायत के मुखिया विनोद कुमार रजक को राजद दलित सेल का जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जिला अध्यक्ष श्री राय द्वारा जारी मनोनयन पत्र राजद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद राय द्वारा एक सादे समारोह में नव मनोनीत राजद दलित सेल के प्रखंड अध्यक्ष हरप्रसाद पंचायत के मुखिया विनोद रजक को सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष श्री राम द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि मुखिया विनोद रजक का दल हित में संघर्षशीलता कर्तव्यनिष्ठा कार्यकुशलता सांगठनिक क्षमता तथा राष्ट्रीय जनता दल की नीति एवं सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए इन्हें पार्टी का दलित सेल का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।बताया गया है कि नव मनोनीत दलित सेल के प्रखंड अध्यक्ष अपनी उर्जा को संगठन को मजबूत करने मैं लगाने का काम करेंगे।
इनके मनोनयन पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष संजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, राजद के जिला महासचिव मुखिया राज नारायण राम, रमेश पासवान, अरविंद कुमार बच्चन, देवानंद सिंह कुशवाहा, महेश साहनी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अजय यादव आदि ने जिला अध्यक्ष श्री राय के प्रति आभार प्रकट करते हुए नव मनोनीत दलित सेल के प्रखंड अध्यक्ष श्री रजक को बधाई दी है।