Hits: 19
बिदुपुर। पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने राज्य सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया।उन्होंने राज्य सरकार से ओ डी एफ के लाभुको को शौचालय निर्माण के बाद भी राशि नही भेजे जाने पर नाराजगी जताया। वही मक्का फसल में मक्का के दाना नही लगने पर बीज आपूर्ति कर्ता एवम सबंधित दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और किसानों एवम बटाईदारों को उचित मुआबजा देने की मांग की। उन्होंने कहा की उप चुनाव में तीनो सीट पर महागठबन्धन उम्मीदवार की जीत निशचित्त होने का दावा किया।
पूर्व मंत्री श्री राम देसरी जाने के क्रम में बिदुपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपरोक्त बाते कहा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना धरातल पर क्रियान्वित होती नही दिख रही है। उन्होंने आरोप लगया की खुले में शौच करने से मुक्ति के लिए घर घर शौचालय का निर्माण कराने को लेकर कार्यक्रम का बड़े बड़े आयोजन कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया और पूरे बिहार में 75 फीसदी लाभुको को शौचालय निर्माण के बाद भी उनके खाते में राशि नही भेजी गयी।
जिसके कारण लाभुक गण प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। उन्होंने कहा की मक्का उत्पादक किसान काफी परेशान नजर आ रहे है। मक्का में दाना नही लगा है। उन्होंने सरकार से बीज आपूर्ति करने वाले कम्पनी एवम दोषि पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने मक्का उत्पादक किसानों एवम बटाईदारों को भी उचित मुआबजा देने की मांग की। उन्होंने एक प्रश्न के जबाब में कहा की उप चुनाव में महागठबन्धन के प्रत्याशी तीनो सीट पर विजयी होंगे। उन्होंने कहा की बिहार की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। इस अवसर पर राजीव कुमार,राजेश सहित कई लोग उपस्थित थे।