Hits: 45
रिपोर्ट: सोहन झा, बनमनखी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अनुमंडल मुख्यालय स्थित जीएलएम काॅलेज क्रीड़ा मैदान में स्वामी विवेकानंद 155वीं जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अभाविप के प्रदेश सह मंत्री शशि शेखर कुमार एवं आरएसएस नगर कार्यवाहक नवनीत भैया ने संयुक्त रूप से किया। 100, 200, 400, 800 एवं 1600 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, चक्का एवं भाला फेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नगर मंत्री मंगल कुमार एवं काॅलेज अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद 155वीं जयंती पर पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलकूद प्रमुख गणपत कुमार सिंह कर रहे थे। मंच संचालन अभिजीत कुमार पाण्डे कर रहे थे।
मौके पर जिला संयोजक अभिषेक आनंद, खंड कार्यवाह संतोष मुखिया, नगर सह मंत्री सिकेन्द्र चौधरी, कार्यालय मंत्री दीपक कुमार, विजय कुमार पासवान, मालाकर, पवन कुमार, पुरषोत्तम कुमार, जयंती कुमारी, सोनाली प्रिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रतिभागी मौजूद थे।