Hits: 62
बिदुपुर। बिदुपुर थाना के खिलवत गांव में सोमवार के दोपहर बाद जैसे ही चाचा भतीजा का शव पहुँचा, वैसे ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक चाचा भतीजा की मौत बीते रात पटना जिले के बिहटा थाना के अंकुरि गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचल कर हो गयी थी।मृतक चाचा भतीजा ट्रक का खलासी था,वह दोनो अपने परिवार का कमाऊ व्यक्ति था।सोमवार के दोपहर बाद जैसे ही पटना में पोस्टमार्टम के बाद शव खिलवत गांव पहुंचा, वैसे ही गांव के लोगों की हुजूम जुट गये।आक्रोशित लोग हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया,जिसके कारण आवगमन ठप हो गयी और पथ पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरंजन पासवान पिता स्वर्गीय शत्रुध्न पासवान एवम मृतक सुरेश पासवान पिता महेश पासवान गांव के ही उमेश सिंह एवम श्याम सिंह के ट्रक पर खलासी था। दोनो अंकुरि गांव में मुख्य पथ के किनारे ट्रक लगाकर ट्रक के आगे की केबिन खोलकर कुछ देख रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही किसी वाहन ने दोनो को कुचलते हुए भाग गया जिसके कारण दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इस घटना की खबर जैसे ही घर पहुंचा घर में कोहराम मच गया। सोमवार को स्थानीय लोगों द्वारा शव को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर रख कर जाम कर दिया और मुआबजा में चार चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर बीडीओ डी एल यादव,थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ,एस आई पांनेश्वर पासवान, ए एस आई विजय पासवान आदि पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
वही बीडीओ श्री यादव ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से मोबाइल पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी और उन्होंने बी डी ओ को बुधवार को चेक देने का आश्वसन दी।उसके बाद लोगों ने जाम को हटाया।