Hits: 4
विजेन्द्र कुमार, बिदुपुर। बिदुपुर थाना की पुलिस ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर बीते शुक्रवार की देर रात में बेहोशी की स्थिति में दो व्यक्ति को इलाज के लिए बिदुपुर पी एच सी में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहोश व्यक्ति में एक पटना फुलवारी शरीफ के अब्दुल बारीक पिता मोहम्मद मुश्ताक था जो अर्ध बेहोशी की स्थिति में था, जबकि दूसरा व्यक्ति पूर्ण रूपेण बेहोशी की स्थिति में था।वह कुछ भी नही बोल रहा था। दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल शनिवार के सुबह ही रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा यह आशंका जाहिर किया जा रहा है की वे दोनो किसी रिश्तेदार के जा रहे थे। दोनो युवक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गये होंगे। दोनो का सभी समान नशा खुरानी गिरोह द्वारा नशा खिलाकर या सुंघाकर लेकर फरार हो जाया गया। दोनो युवक सड़क किनारे छटपटा रहे थे। जब पुलिस गश्ती गुजर रही थी तो उन दोनो पर नजर पड़ा। उसे लेकर इलाज के लिए पी एच सी में भर्ती कराया गया।