Hits: 0
बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न बाजारों में जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर कोरोना संकट के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने घूम घूम कर माइक से लोगो को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील किया। बिदुपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष धनन्जय पांडेय, अंचलाधिकारी सुश्री सुनिधि ने प्रखंड के बिदुपुर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अन्य बाजारों में माइक से प्रचार कर व्यवसायियों, ग्राहकों, आम नागरिकों से मास्क लगाने की अपील की।
वही हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर गुजर रहे बिना मास्क के लोगो को पदाधिकारियों के द्वारा समझाते हुए देखा गया और निर्देश दिया गया कि भविष्य में यदि बिना मास्क के पकड़े गए तो जुर्माना वसूला जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया की कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ने के कारण प्रशासन सजग हो गया है।
भीड़ भाड़ वाले जगह पर खासकर नजर रखने की जरूरत है। वाहनों पर गुजरने वाले लोगों, चालको को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है और यह किया भी जा रहा है। प्रखंड के चकौसन,चकसिकन्दर आदि जगहों पर भी अभियान चलाया गया।