Hits: 254
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर बाजार में शाम 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहन पर नो एंट्री लगाने की मांग। सरपंच के मांग पर थानाध्यक्ष ने नो एंट्री लगाने की एस डी ओ से की अनुशंसा।
भगवानपुर (बेगूसराय) भले ही अब सड़कें चकाचक बन गयी है पर सड़क दुर्घटना भी परेशानी का सबब बन गया है। इन दिनों पिपरा चौक से भगवानपुर बाजार होते हुए समसा, संजात जाने वाले मुख्य पथ इन दिनों मौत को दावत दे रहा है।
विदित हो कि इस पथ पर तेज गति एवं लापरवाही से भारी वाहन ट्रक, हैबा जैसे गाड़ी के परिचालन से अब तक करीब 1 वर्ष में ट्रक, हैबा एवं अन्य वाहनों के द्वारा धक्का मार देने से लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इसी भगवानपुर समसा पथ पर भगवानपुर बाजार के समीप भगवानपुर निवासी अलवेला, दहिया गांव में भगवानपुर निवासी ललन महतों, भगवानपुर गांव में दहिया निवासी राजो महतों की मौत हो चुकी है।
वहीँ भगवानपुर संजात पथ पर नट्ट बाबा स्थान में मेहदौली निवासी उत्तम पासवान की मौत हो चुकी है। इस दुर्घटना में वाहन चालक भले ही लापरवाही होता है पर घटना के बाद विधि व्यवस्था के संधारण में पुलिस एवं स्थानीय पदाधिकारी को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता है।
लगातार ऐसे घटना पर आम जनता काफी आक्रोशित दिख रही है। इस समस्या पर चिंतित स्थानीय व्यवसाई सुनील कुमार राय, विंध्याचल राय, डॉ0 रामचंद्र चौधरी, आदित्य कान्त शर्मा, इंद्रदेव सिंह, उप सरपंच विश्वनाथ ठाकुर, पंच राजेश पासवान सहित आम जनता ने एसडीओ तेघड़ा एवं थानाध्यक्ष भगवानपुर से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
क्या कहते हैं स्थानीय सरपंच
यह समस्या काफी गंभीर है मैंने भगवानपुर बाजार में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगने वाली हटिया में जाम की समस्या तथा सड़क दुर्घटना को देखते हुए तेघड़ा एस डी ओ एवं भगवानपुर थानाध्यक्ष को एक आवेदन दे कर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 3 बजे से 8 बजे रात्रि तक भारी वाहनों पर नो इंट्री लगाने की मांग की है।
चन्दन प्रसाद शर्मा,
सरपंच
ग्राम कचहरी रसलपुर
क्या कहते है थानाध्यक्ष
सरपंच चन्दन शर्मा एवं आम जनता के हस्ताक्षर युक्त आवेदन मिला है इस आलोक में मैंने जाँच किया जांच के क्रम में पाया की भगवानपुर बाजार में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ हटिया लगता है जहां अगल बगल के ग्रामीणों द्वारा सब्जी एवं अन्य सामान खरीदने हेतु भीड़ जमा हो जाता है, भारी वाहन ट्रक के अवा गमन से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
अभी तक भगवानपुर बाजार के इर्द गिर्द कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इस लिए विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाता है। स्थानीय सरपंच चन्दन शर्मा के मांग के मद्देनजर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 3 बजे से 8 बजे रात्रि तक भारी वाहन परिचालन ट्रक एवं हैवा पर नो इंट्री लगाने की तेघड़ा एस डी ओ से अनुशंसा की गयी है।
दीपक कुमार
थानाध्यक्ष, भगवानपुर