Hits: 166
जन्दाहा प्रखंड के बेदौलिया वार्ड संख्या पाँच में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का शुभारंभ किया गया।
भाजपा नेता लखेन्द्र पासवान और वार्ड सदस्या चन्द्रकला देवी ने पुजा -अर्चणा के पश्चात फीता काटकर योजना की शुरुआत किया। 11,71,400 रूपये की लागत से शुरू हो रही योजना से 326 परिवार को शुद्ध पेयजल मुहैया हो पायेगा।
योजना के शुरुआत होने से वार्ड सदस्य सहित उपस्थित दर्जनों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों में काफी उत्साह था, वहीं मुखिया की ग़ैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना हुआ था। जानकारी के अनुसार योजना के क्रियान्वयन को लेकर मुखिया और वार्ड सदस्यों में अनवन के कारण मुखिया नहीं आए हैं।
इस मौके पर उपमुखिया पति सुबोध चौधरी, मनोज चौधरी, रंजीत रजक, ब्रज किशोर प्रसाद, अभिषेक कुमार, अरविंद पासवान, मिथुन ठाकुर सहित सभी वार्ड सदस्य और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। योजना की शुरुआत बेदौलिया पंचायत के भथाही वार्ड संख्या पाँच में ब्रम्हस्थान के निकट हुआ।