Hits: 28
नलिनी भारद्वाज, वैशाली। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा बुधवार को बिदुपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कांड के बारे में बारी बारी से सभी फ़ाइल को जांच किया वहीं कांड की अद्यतन रिपोर्ट की जानकारी ली। कांड लम्बित क्यो है, किस कारण से कांड का डिस्पोजल नही हो रहा है इत्यादि की जानकारी ली। थाना के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सभी अनुसंधानकर्ता को एस पी के द्वारा टारगेट भी दिया गया।
उन्होंने पदाधिकारियो को कांड में गिरफ्तारी, अब तक बड़े कांड में केश का निष्पादन नही होने और गिरफ्तारी नही होने पर भी रणनीति बनाने का निर्देश दिया। वहीं जिस अभिलेख में जो भी त्रुटि पाया उसे दूर करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया की उनका यह वार्षिकी निरीक्षण है। इस दौरान निरीक्षण के क्रम में जो भी कांड निष्पादन योग्य है ,उसे शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिदुपुर थाना में अनुसंधानकर्ता द्वारा केश के निष्पादन को सन्तोषजनक बताया।
एस पी के औचक निरीक्षण करने की सूचना से पूरे थाना में पदस्थापित पदाधिकारी कर्मी पुलिस ड्रेस में थाना पर ही मुस्तैद दिखे और सभी अपने अपने कांड के प्रति फाइल में लिए हुए थे और बारी बारी से एस पी के समक्ष उपस्थित होकर कांड के प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते देखे गये।वही एस पी द्वारा कांड के अनुसन्धान में किसी तरह की त्रुटि पाये जाने पर सुधार करने और विभिन्न तरह के कार्रवाई करने का निर्देश दिये।थाना में मालखाना, की जानकारी ली। वही अवैध कारोबारियों के विरुद्ध भी ठोस कदम उठाने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर ए एस पी अजय कुमार, सदर आरक्षी निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई गजेंद्र सिंह, पानेश्वर पासवान, मनोहर कुमार,ए एस आई विजय पासवान, जय कुमार सिंह एवम सिधेश्वर झा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे। निरीक्षण को लेकर सभी पदाधिकारियो में हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा था।