Hits: 8
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)। थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत स्थित बिशनपुर गांव में शनिवार को राम प्रसाद महतो की पत्नी लगभग 55 वर्षीय ज्ञानवती देवी को विषैले सांप काटने से मौत हो गई।
विदित हो कि उक्त महिला अपने घर में चूहा द्वारा किए गए बिल को मिट्टी से भर रही थी कि अचानक उस बिल से विषैले सांप ने निकल कर काट लिया फिर उसके घर के लोग उसे इलाज हेतु तत्क्षण दलसिंहसराय के अनुमंडल अस्पताल में ले गए लेकिन वही उनकी मृत्यु हो गई। उक्त मृतक अपने पीछे 3 पुत्र एवं 3 पुत्री को अनाथ छोड़ गई। उक्त घटना से पूरे गांव में मातम छा गई।