Hits: 327
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के एडिट योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को देसरी प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में निबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष इन्दुभूषण सिंह , प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, युवा लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर जूटे दिव्यांगों को सम्बोधित करते हुए श्री अवधेश सिंह ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवम सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा दिव्यांगों को उपलब्ध कराए जा रहे सहायता के बारे मे जानकारी प्रदान की।
शिविर में मुख्य रूप से देसरी, सहदेई और जन्दाहा क्षेत्र के लगभग 166 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। सभी दिव्यांगों को भारत सरकार के समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगता के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन समेत अन्य सहायता उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर में एलिम्को कानपुर से आये सात सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व कर रहे हरीश कक्कर के नेतृत्व में दिव्यांगों का जांच कर पंजीयन किया गया।