Hits: 15
बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा आगामी 14 अप्रैल शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
जयंती समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव,जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह,राजू कुमार आदि द्वारा सघन रूप से जन सम्पर्क किया जा रहा है।प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में भाग लेने का आह्वाहन किया।