Hits: 20
उमेश कुमार विप्लवी, हाजीपुर। गोरौल प्रखंड क्षेत्र में आज दिनांक 31/03/2018 को राष्टीय लोक समता पार्टी के राष्टीय अध्य्क्ष सह केन्द्रीय मानव संसाधन विकाश राज्य मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी को अपने गृह जंदाहा से शिविर में आयोजित फ्रेंडस आँफ आनंद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने जाने के क्रम में गोरौल प्रखंड के गोडिया मंडी हाट एन.एच 22 पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष श्री स्रवेश कुमार एवं पार्टी के विशिष्ट नेता शिवजी पटेल के नेतृत्व में मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को फुल माला सें भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री श्री कुशवाहा जी के साथ रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता श्री दशई चौधरी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी.टी.ओ. शंकर झा आजाद तथा पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक जी को भी जोड़दार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, प्रखंड छात्र अध्यक्ष अजित कुमार, महासचिव संजय कुशवाहा इनायत नगर के पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार, कटरमाला पंचायत के पंचायत अध्यक्ष लखिन्द्र कुमार, जयनारायण सिंह, अरुण कुमार, अखिलेश भगत, राजेश साह सहित लोग सामिल थे।