Hits: 28
उमेश कुमार विप्लवी, प्रेमराज। गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोन्धों कहरटोली हनुमान मंदिर परिसर में सम्पूर्ण का ग्रामीणों के सहयोग से सामाजिक 24 घंटों का अष्टयाम महायज्ञ का प्रारंभ पंडित मोहन पाठक, व्रज मोहन ओझा पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। कीर्तनमंडली द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम जाप मंत्र के जयघोष से ग्रामीण समेत आसपास के गांवों में भी भक्तिमय का माहौल कायम हैं। जिससे अष्टयाम यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार वैशाली क्षेत्रो के गाँवो में तंबाकू की नगदी फसल मानी जाती हैं। जिससे ग्रामीण अपने -अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ – साथ लड़की की शादी विवाह भी तंबाकू की नगदी पैसो के बल पर ही निर्भर करते हैं। स्थानीय पुर्व मुखिया रमेश गुप्ता, पुर्व पंचायत समिती लाला पासवान ने बताया की मान्यतानुसार इस माह में यज्ञ करने से यहाँ नकदी तंबाकू की फसल प्रधान इस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा जैसे अत्याधिक वर्षा, ओलावृष्टि से राहत मिलती है। नहीं तो तंबाकू की तैयार फसल वर्षा या ओलावृष्टि होने से खराब हो जाती हैं।
प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए ही यज्ञानुष्ठान की जाती है। अष्टयाम के समापन पर रविवार की रात विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में मुख्य रूप से किशून साह,महेन्द्र महतों,भगेलु महतो,रणविर कुमार दिनेश महतो,ओमप्रकाश गुप्ता गुड्डु कुमार,अनिल कुमार, राजु कुमार,साधु कुमार ,दिपक कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।